छत्तीसगढ़जगदलपुर

लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के नवीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

जगदलपुर। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोहण्डीगुड़ा द्वारा विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में नवीन ग्राम पंचायतों में बोदली, मिचानार-2, बडांजी-2, पालम, धर्माबेड़ा, सुलेंगा और एरण्डवाल के उचित मूल्य की दुकानों का संचालन हेतु आंबटन किया जाना है। उक्त ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान संचालन करने हेतु इच्छुक ग्राम पंचायत, स्व-सहायता समूह, वन विकास समिति से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

उचित मूल्य की दुकान के आंबटन के लिए विधिवत प्रारूप तथा आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोहण्डीगुड़ा कार्यालय में 30 जून 2020 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायत के आवेदन को प्राथमिकता दी जाएगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!