छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों की अनुमति हेतु पूर्व में जारी किए गए आदेश में आंशिक संशोधन, तहसीलदार अब अनुमति के लिए होंगे अधिकृत

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला बस्तर रजत बंसल द्वारा जिले में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों की अनुमति के लिए पूर्व में जारी किए गए आदेश पर आंशिक संशोधन किया गया है।

पूर्व में जारी किए गए आदेश के अनुसार संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्र में जिले के भीतर एवं अन्तर जिला में विवाह समारोह एवं बरातियों के साथ वाहन में आवागमन की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत किया गया था। जिसे आंशिक संशोधन करते हुए इस कार्य के लिए संबंधित तहसील के तहसीलदारों को अधिकृत किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!