छत्तीसगढ़जगदलपुर

महिला आयोग के सदस्य ने की बस्तर जिले के प्रकरणों की सुनवाई

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने आज 26 जून को कलेक्टोरेट जगदलपुर के आस्था कक्ष में राज्य महिला अयोग को प्राप्त बस्तर जिले से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। आज सुनवाई हेतु जिले के कुल 12 प्रकरणों को शामिल किया गया था। जिसमें से 2 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया एवं 3 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित नहीं हुए तथा शेष सभी 7 प्रकरणों की सुनवाई की गई।

राज्य महिला आयोग के सदस्य ने प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। श्रीमती किरण ने पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने जरूरी एवं कारगर उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!