‘अटल-दूत’ के रूप में काम करेंगे कार्यकर्ता – भाजपा

जगदलपुर। अपने मतदान केन्द्रों पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाते आ रहे कार्यकर्तागण अब अटल-दूत के रूप मे नई ऊर्जा और संकल्प के साथ मतदान केन्द्रों पर कार्य करेंगे। आज स्थानीय अभिनन्दन पार्क में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर विधानसभा के मतदान केन्द्रों के पालक / अध्यक्ष / सचिव एवं मतदान अभिकर्ताओं के साथ वरिष्ठजनों की बैठक सह कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभावी रणनीति के साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे मे अतिथि वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रमों के अंतर्गत विधानसभा के प्रत्येक परिवार में जा कर घरों से चुटकी भर पवित्र मिट्टी संग्रह की जाएगी और इस मिट्टी से अटल नगर नया रायपुर मे स्थापित होने वाले अटल स्मारक में ब्रम्हलीन अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा गढ़ि जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाईयों ने सहायता हेतू धनसंग्रह भी किया, जिसमें सभी कार्यकर्ता ने यथासंभव सहयोग किया।

कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि के रूप में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल, भाजपा रायपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय के साथ विधायक संतोष बाफना,पूर्व जिलाध्यक्ष विद्या शरण तिवारी, निगम सभापति शेषनारायण तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, उत्तमलाल वर्मा,रामाश्रय सिंह, संजय विश्वकर्मा,श्रीधर ओझा, अर्जुन सेठिया,संतोष बघेल व धरमु मण्डावी उपस्थित थे । कार्यक्रम मे दिल्ली से पधारे अटल विकास दूत चन्द्र बजाज ने प्रशिक्षक के रूप मे अपना प्रेजेंटेशन दिया। संचालन जिला महामंत्री रूप सिंह मण्डावी ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक संजय पटेल, लक्ष्मी कश्यप, केके व्दिवेदी,वेदांत दीक्षित, आशुतोष पाल,मायारानी बारई, श्रीपाल जैन, आर्येन्द्र आर्य,सुधीर शर्मा, संतोष त्रिपाठी,दिलीप तिवारी, अशोक नवतानी, गुरमीत कौर, पुनीता सुनानी, मंजुला ध्रुव, श्रीनिवास रथ, शैलेश श्रीवास्तव, बी जयराम, राममूर्ति पाण्डेय, मनोहर तिवारी, बबलू दुबे, संग्राम सिंह राणा, रजनीश पाणिग्राही, राजपाल कसेर, प्रदीप देवांगन, सुरेश गुप्ता,खेम सिंह देवांगन, अनवर खान,दीपिका शोरी, रोशन सिसौदिया, हाफिज खान, अब्दुल रहीम, अनीता श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, राधिका यादव, सुधा मिश्रा, बिजली वैद्य, रूपेश जैन, राकेश तिवारी, राजा यादव, विक्रम यादव, मीना विश्वकर्मा, राधा बघेल, राजकुमारी यादव, रमेश राव, गीता नाग, आशा महापात्र, संतोष गौर, कौशिक शुक्ला, मोती राम बघेल, विनीत शुक्ला, शिरीश मिश्रा, मनोज पटेल, शैलेंद्र भदोरिया, अभय दीक्षित, अलि खान, योगेश ठाकुर, दिगम्बर राव, उमाकांत सिंह,धन सिंह नायक, घनश्याम बघेल, सोनमति नाग, कृष्णा राय, लोकेश राव, मधुमिता कश्यप, सुधा रानी,लाले महावर, प्रकाश झा,शशिनाथ पाठक, पितामह नायक, कृष्णा ठाकुर, अशोक सिंह,पृथ्वी सिंह, राजकुमार सिंह,नरेन्द्र पाणिग्राही, प्रकाश रावल, बन्टू पाण्डेय, विपिन मालवीय,पवन मिश्रा, संतोष बाजपेयी, शेखर साहू, बीवी चन्दाबानो, सुरेश कश्यप, अतुल सिम्हा, लक्ष्मण झा, राधेश्याम पन्द्रे, राजेश शर्मा, उमेश गुप्ता सहित शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक, मतदान केंद्रों के पालक, अध्यक्ष,सचिव एवं मतदान अभिकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।