दन्तेवाड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक घायल-नक्सली गिरफ्तार, कई नक्सलियों के मारे जाने का पुलिस ने किया दावा

Ro. No. :- 13171/10

दंतेवाड़ा। बीती रात जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र से गश्त के दौरान DRG के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जहाँ गोलीबारी के दौरान कई नक्सलियो के मारे जाने और घायल होने की सम्भावना डीआरजी ने जताई है। वहीं एक घायल नक्सली भीमा मड़कामी को गिरफ्तार कर लिया। घायल नकसली की जांघ पर गोली लगी थी, घटनी के वक्त नक्सली सन्तरी ड्यूटी पर तैनात था। उपचार के लिये पुलिस ने उसे किरन्दुल के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

डीआरजी दंतेवाड़ा पुलिस और नक्सलियों के बीच मड़कमीरास-समलवार की पहाड़ी में बीती रात मुठभेड़ हुई थी। यह पूरा किरन्दुल थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा। दंतेवाड़ा पुलिस का दावा है कि जल्दी अन्य घायल और मृत नक्सलियों को भी वो पकड़ पाने में कामयाब हो जायेंगे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!