
रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू अगले 7 दिनों के लिए आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस वैश्विक महामारी के संकट के समय में सभी सावधानी बरतें और स्वयं तथा अपने परिजनों का ख्याल रखें।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





