छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

नक्सल आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए सिविलियन्स के चारपहिया वाहन के उड़े परखच्चे, दो ग्रामीण घायल


बीजापुर। एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आयी है। इस बार माओवादियों ने सिविलियनस् के सुमो वाहन को निशाना बनाया है। जहां आईईडी विस्फोट कर माओवादियों ने वाहन के परखच्चे उडाए। इस दौरान वाहन में सवार 02 ग्रामीण घायल हुए हैं। घायल ग्रामीणों के नाम मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान है। घायल दोनों ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया गया है। बताया जा रहा है कि बासागुड़ा-तर्रेम के बीच राजपेटा के नज़दीक वारदात को अंजाम दिया गया, बासागुड़ा थानाक्षेत्र का पूरा मामला है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

वहीं एक अन्य मामले में नक्सलियों के हाथों 02 ग्रामीणों की हत्या की खबर आ रही है। जहां मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। बहरहाल घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना हो चुकी है। गंगालूर थानाक्षेत्र के गोंगला गांव की यह घटना है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा- घटना की जानकारी मिली है, तस्दीक़ के लिए पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है, मामले की अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!