छत्तीसगढ़जगदलपुर

यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 120 वाहन चालकों का कटा चालान व 29 प्रकरण पहुंचे परिवहन विभाग, यातायात प्रभारी ने ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने नागरिकों से की अपील

जगदलपुर। यातायात पुलिस ने आज यातायात नियमोें का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन एवं टीम द्वारा 01 मार्च 2021 से 03 मार्च 2021 तक विशेष अभियान चलाकर जगदलपुर शहर अन्तर्गत बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं बिना लायसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों पर सख़्ती से कार्यवाही कर कुल 120 प्रकरण पर 39000 रूपये बतौर शुल्क वसूल किये गये।

यातायात प्रभारी ने बताया कि ओवर स्पीड 13, सिग्नल जम्प 09, मोबाइल से बात करते 07 वाहन चालकों का लायसेंस जप्त कर कुल 29 प्रकरण कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को भेजे गये हैं। चालानी कार्यवाही के साथ-साथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं समझाईश भी दी जा रही है। श्री देवांगन ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालनकर वाहन चलायें, जिससे जिले में हो रहे सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास वाहनों से उत्पात मचा रहे या स्टंटबाजी कर रहे शरारती तत्वों का वाहन नंबर यातायात थाने में दर्ज कराएं, जिससे उत्पाती लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!