क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

शहीद पार्क के समीप पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर। गुरूवार की सुबह एक बुरी खबर आ रही है। शहर के शहीद पार्क के पास स्थित फुड़ कोर्ट होटल में कार्यरत् कर्मचारी ने आज सुबह फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मिस्री ने पास ही स्थित गढ़-कलेवा के एक पेड़ में फाँसी लगा कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए होटल के संचालक ने बताया कि मृतक का नाम लोकेश कुंजाम है, जो कि ओडिसा का रहने वाला है, जो पिछले 02 वर्षों से अधिक समय से फुड़ कोर्ट में ढोसा बनाने का काम कर रहा था। साथ ही संचालक ने बताया कि उसे बीमारी होने के कारण वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। जिसका इलाज भी लगातार होटल संचालक के द्वारा ही कराया जा रहा था। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी ऐंगल से जांच कर रही है। साथ ही फॉरेन्सिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!