छत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी

रायपुर। कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य शासन द्वारा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय और निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राज्य कौशल विकास के सभी प्रशिक्षण और शैक्षणिक कार्य को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद करने का आदेश आज देर शाम जारी कर दिया गया है। राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज महानदी भवन से जारी किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!