क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

लोहे का हथियार लहराकर कर रहा था तनावपूर्व माहौल, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

जगदलपुर। शहर के बीचों-बीच स्थित नयापारा इलाके में खुलेआम हथियार लहराने वाले युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही युवक के कब्जे से एक लोहे का खंजर जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी ‘एमन साहू’ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, नयापारा में स्थित ममता वीडियो दुकान के पास एक युवक चाकू जैसे हथियार के साथ लोगो से बदसलूकी कर रहा है। युवक के हाथ में हथियार देखकर लोग दहशत में आ गए थे। इस दौरान पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची। पुलिस वाहन देखते हुए युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया जांच करने पर उसके कब्जे से एक हथियार जप्त किया गया। बहरहाल आरोपी पर 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!