छत्तीसगढ़जगदलपुरराष्ट्रीय

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो एवं तस्वीरें…

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान सुबह 11 बजे अमित शाह जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने तर्रेम हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अमित शाह सर्किट हाउस जगदलपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियोंं के साथ बैठक ली। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजापुर के लिए रवाना हुए।

बीजापुर पहुंचकर अमित शाह जवानों से विस्तृत चर्चा करेंगे। वहां से जगदलपुर लौटकर दोपहर बाद अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे। जहां घायल जवानों से मुलाकात करने के बाद अमित शाह दिल्ली लौटेंगे। इस दौरान गृहमंत्री शाह के सहित, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह सचिव एके भल्ला व भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि और जवान मौजूद रहे।

देखें एक्सक्लूसिव वीडियो एवं तस्वीरें.. 

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!