कांकेर। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक ग्रामीण गेंदलाल जैन की हत्या कर दी है। ताडोकी थानाक्षेत्र अंतर्गत आमागांव की घटना बताई जा रही है। हत्या के बाद नक्सलियों नें घटनास्थल पर बैनर-पोस्टर भी टांगे हैं।

बता दें कि रविवार की रात नक्सलियों ने कांकेर के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के आमागांव में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दयालुराम जैन को अंतागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात इलाके में तकरीबन 100 के करीब हथियारबंद नक्सली पहुंचे। गांव वालों को बुलाकर कथित जनअदालत लगाई। दो दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सली गेंदलाल जैन के घऱ पहुंचे। उस वक्त वह अपने परिवार के साथ था। नक्सलियों की आने की भनक लगते ही 34 वर्षीय गेंदलाल घर के अंदर की ओर भागा। नक्सलियों ने उसे घसीटकर बाहर लाया और धारदार हथियार से उस पर हमला करना शुरु कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। अंतागढ एसडीओपी पिपुलेश कुमार ने घटना की पुष्टि कर दी है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!