जगदलपुर। शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केन्द्र रहे शहीद पार्क क्षेत्र का सुनियोजित विकास किया जाएगा। रविवार को कलेक्टर रजत बंसल ने इस क्षेत्र का अवलोकन किया और क्षेत्र के सुनियोजित विकास के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने इस क्षेत्र की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सामुदायिक प्रयासों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मनोरंजन के इस प्रमुख क्षेत्र से अधिक से अधिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए और गुमटियों की संख्याओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता भी बताई।

कलेक्टर ने इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक रुप से मुनादी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल भी मौजूद थे।

आमचो सुघ्घर गार्डन अभियान का हुआ आगाज़

कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन व नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल के नेतृत्व में आज नगर निगम, जगदलपुर में स्थित गार्डनों के रखरखाव हेतु नगरपालिक निगम, युवोदय, स्थानीय पार्षद एवं जन सहयोग से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। आज पंच रास्ता एवं जेल रोड स्थित गार्डन की सफाई की गई। भविष्य में इस अभियान के माध्यम से सभी गार्डन को जन सहयोग से सुन्दर और सुविधाजनक बनाने की पहल की जायेगी।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!