रायपुर। वन विभाग द्वारा चालू वर्ष में ‘पौधा तुंहर द्वार’ कार्यक्रम के तहत 25 जून से पौध वितरण की शुरूआत की जा रही है। गौरतलब है कि राज्य में विभाग द्वारा इस वर्ष 2 करोड़ 27 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वर्तमान में समस्त 275 विभागीय नर्सरियों में 284 प्रजातियों के 3 करोड़ 89 लाख पौधे उपलब्ध हैं। राज्य में पौध वितरण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी द्वारा सभी वन मंडलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वर्ष 2021 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख 34 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। इनमें हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत 67 लाख 36 हजार 598 पौधे, मनरेगा योजना के अंतर्गत 01 करोड़ 53 लाख 16 हजार 302 पौधे, पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत 81 हजार 100 पौधे तथा अन्य योजना के अंतर्गत 6 लाख पौधों का वितरण शामिल है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन मंडलवार बिलासपुर में 2 लाख, मरवाही में 8 लाख 20 हजार, कोरबा में 3 लाख 25 हजार, कटघोरा में 01 लाख 50 हजार तथा रायगढ़ में 12 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार धरमजयगढ़ में 5 लाख, जांजगीर-चांपा में 5 लाख, मुंगेली में 5 लाख तथा अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर में 6 लाख पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंडलवार दुर्ग में 4 लाख 3 हजार, बालोद में एक लाख 40 हजार, राजनांदगांव में 10 लाख 70 हजार, खैरागढ़ में 5 लाख 14 हजार 893 तथा कवर्धा वन मंडल में 8 लाख 90 हजार 80 पौधों का वितरण किया जाएगा।

इसी तरह वन मंडलवार बस्तर में 12 लाख 5 हजार, अनु एवं वि. जगदलपुर में 3 लाख, दंतेवाड़ा में 3 लाख 40 हजार 86, सुकमा में 11 लाख 70 हजार तथा बीजापुर वन मंडल में 6 लाख 99 हजार 760 पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार कांकेर में 5 लाख 35 हजार 890, केशकाल में 3 लाख 94 हजार 264, कोण्डागांव में 4 लाख 13 हजार 574, नारायणपुर में 40 हजार, पूर्व भानुप्रतापपुर में 3 लाख 21 हजार 370 तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल में 4 लाख 35 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। वन मंडलवार रायपुर में 10 लाख 94 हजार 755, बलौदाबाजार में एक लाख 50 हजार, महासमुंद में 15 लाख 75 हजार, गरियाबंद में 6 लाख, अनु. एवं वि. में दो लाख तथा धमतरी वन मंडल में 6 लाख 2 हजार 597 पौधों का वितरण किया जाएगा। इसी तरह वन मंडलवार सरगुजा में 8 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। सूरजपुर वन मंडल में 7 लाख 64 हजार 970, बलरामपुर में 16 लाख 54 हजार, कोरिया में 5 लाख 34 हजार 761, मनेन्द्रगढ़ में 6 लाख 40 हजार तथा जशपुर वन मंडल में 4 लाख 50 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!