जगदलपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की एकमात्र उपलब्धि है कि उसने समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में ढकेल दिया है। विकास के काम ठप्प पड़े हैं। भाजपा के 15 साल के शासन की योजनाओं व कार्यों का क्रियान्वयन ही हो रहा है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कोरोना काल में गरीबों को राहत देने चलायी जा रही केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के राशन में हेराफेरी व गड़बड़ी करने से मौजूदा सरकार बाज नहीं आ रही है।

भाजपा जिला कार्यालय में आज पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना संकट से जूझ रहे देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए मई से नवम्बर माह तक निःशुल्क चावल वितरण की व्यवस्था की गयी है। जिसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अन्त्योदय व बीपीएल कार्डधारियों को मिलने वाली राशन सामग्री के नियमों में ही फेरबदल कर दिया है। जिससे छत्तीसगढ़ के अनेक गरीब परिवारों को केन्द्र से मिलने वाली निःशुल्क राशन सामग्री नहीं मिल पा रही है और गरीबों के राशन में बड़ी हेराफेरी की जा रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने बजाय नये कार्य करने के पुरानी संस्थाओं का नाम बदलने नयी परम्परा आरंभ की है। भाजपा के 15 साल शासन काल में बस्तर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए पहला मेडिकल काॅलेज खोला गया। जिसका नामकरण स्व0 बलीराम कश्यप चिकित्सा महाविद्यालय रखा गया। कांग्रेस ने अपनी संकीर्ण सोच दिखाते हुए मेडिकल काॅलेज का नाम परिवर्तित कर दिया। नाम बदलने के खेल में बस्तर अंचल के नाम को ही विलोपित करने का निंदनीय कदम कांग्रेस सरकार ने उठाया। बस्तर में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करने भाजपा शासन में खोले गये बस्तर विश्वविद्यालय का नाम बदलने में कांग्रेस सरकार ने परहेज नहीं किया। जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है।

श्री शर्मा ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए मौजूदा प्रदेश सरकार राजधानी से लेकर बस्तर तक दमन व प्रताड़ना की राजनीति कर रही है। टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नाम एफ.आई.आर. दर्ज करवायी गयी। वहीं बस्तर में भाजपा के संभागीय कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी करते हुए हमला किया। यह घटना शर्मनाक व निंदनीय है। भाजपा ने इस घटना की शिकायत बस्तर एस.पी. से की है। जिस पर यथायोग्य कार्यवाही नहीं होने पर भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के भयावह काल में प्रदेश कांग्रेस सरकार राजनीति में व्यस्त रही। छत्तीसगढ़ को जनवरी में केन्द्र सरकार से मिली जीवनरक्षक वैक्सीन को प्रदेश सरकार ने लेने से इंकार कर दिया था, जिससे जनता में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थितियां निर्मित हुयी। कोरोना से होने वाले मौत के आकड़ों को भी छिपाया जा रहा है। 08 जुलाई को राज्य सरकार द्वारा जारी व बस्तर जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट बुलेटिन में 30 मौतों का अन्तर है। वहीं भाजपा कोरोना काल में जनता के दुख दर्द बांटने व उन्हें राहत देने निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े..

https://cgtimes.in/11747/

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!