कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुड़ने का दे रहे मंत्र, स्थानीय मुद्दों पर हो जोर

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिले के अपने सभी 11 मंडलों मे कार्यसमिति की बैठकें सिलसिलेवार आहुत कर रही है।संगठन के दिशा निर्देश पर इन बैठकों में पार्टी के बडे़ नेता शामिल हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने, स्थानीय मुद्दों के साथ जनता से जुड़ने का मंत्र देकर ऊर्जा भर रहे है।

भाजपा नानगुर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में आज भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिलाअध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक सतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व जिलाअध्यक्ष विद्याशरण तिवारी आदि समेत जिलाकार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में भाजपा नेताओ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता व उनके चुनावी झूठे वायदों को भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच ऊजागर करें। स्थानीय समस्याओं के निदान के लिये सतत कार्य करें।

वर्तमान में राज्य सरकार की दोषपूर्ण नीति व नीयत से किसानों को खाद, बीज आदि तक उपलब्ध नहीं हो रहे है। जबकि यह खेती किसानी का समय है। सोसायटी में खाद नहीं मिल रही है और बाजा़र में ऊँचे दामों में खाद खरीदने किसान मज़बूर है। ऐसी विसंगतियों को लेकर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता मेहनतकश किसानों की आवाज़ बने। जनसेवा का संकल्प लेकर कार्यकर्ता आगे बढे़।जीवन रक्षक टीकाकरण को बढा़वा देने व कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों की मदद के लिये कार्यकर्ता निरंतर कार्य करें। संगठन को मजबूत करने सबसे अहम भूमिका कार्यकर्ता की ही होती है। कार्यसमिति की बैठक को सभी बडे़ नेताओं ने संबोधित किया।

बैठक में प्रमुखतः ये हुए शामिल..

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे, महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, सुब्रतो विश्वास, संजय विश्वकर्मा, सतीश सेठिया, शिवलाल सेठिया, राजेश सेठिया, उदय दुबे, धर्माराम, रेखा नाग, पूरन बघेल, प्रभुनाथ, मुरली सेठिया, राजूराम नाग, अमर गुप्ता, सरवन ठाकुर, राजू पोयाम, रामदेव बघेल, लखेश्वर बघेल, पप्पू ठाकुर, कलावती समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!