जगदलपुर। धर्मान्तरण के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज जनजागरण यात्रा शहर में निकाली। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। आज दोपहर दंतेश्वरी मंदिर के सामने टाऊन क्लब मैदान से भाजयुमो की जनजागरण यात्रा आरंभ हुई। बैनर पोस्टर, धर्मान्तरण के विरोध में जोरदार नारेबाजी के साथ जनजागरण यात्रा गोलबाजार, मेनरोड, महावीर चौक, चाँदनी चौक, महारानी अस्पताल रोड, संजय मार्केट से होकर वापस दंतेश्वरी मंदिर पहुँच कर संपन्न हुई।

भाजयुमो जिलाअध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,मनीष पारेख सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनजागरण यात्रा का संचालन करते रहे। जनजागरण यात्रा में प्रभु श्री राम व भगवान हनुमान की वेशभूषा में कार्यकर्ता अश्व रथ में सवार थे।जो लोगों के लिये आकर्षण केन्द्र बना रहा। जनजागरण यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा के लिये बडी़ संख्या में पुलिसबल भी तैनात था। धर्मान्तरण के विरोध में निकाली गयी जनजागरण यात्रा अनुशासित रूप में डेढ़ घंटे में संपन्न हुई।


जनजागरण यात्रा में प्रमुख रुप से भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, डॉ.सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी,बैदूराम कश्यप,विद्याशरण तिवारी,जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप,मनीराम कश्यप,योगेन्द्र पांडे,श्रीधर ओझा,गोदावरी साहू,रामाश्रय सिंह,राजबहादुर सिंह राणा,अश्विन सरडे,दंतेश्वर राव,योगेन्द्र कौशिक,सुधीर पांडे,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,बाबुल नाग,सुरेश गुप्ता,संजय पांडे,राजेन्द्र बाजपेयी,आलोक अवस्थी,मनोहर तिवारी,आशुतोष पाल,आर्येन्द्र आर्य,राकेश तिवारी,बृजेश भदौरिया,अभय दीक्षित,कमल पटवा,शशिनाथ पाठक,प्रकाश झा,योगेश ठाकुर,संतोष बाजपेयी,रौशन झा,जीतेन्द्र पाणिग्रही,दीप्ति पांडे,दयावती देवांगन,त्रिवेणी रंधारी,भारती श्रीवास्तव,ममता पोटाई,राजपाल कसेर,दिगंबर राव,अतुल कौशल,आशुतोष पांडे,श्रेयांश जैन,अतुल कौशल,भाजयुमो से रितेश जोशी, खितू मौर्य,रोहित कश्यप,रवि कश्यप,बसंत कश्यप, मनोज पटेल,बलराम बेसरा,श्रीश मिश्रा, रैदु नाग,महेंद्र सेठिया,रवि मंडावी, जीवनाथ मौर्य,तुलसुराम कश्यप,सुनील सेठिया,राकेश ठाकुर,श्याम चौधरी,बानसिग कश्यप,विषम ठाकुर,सावेन्द्र सेठिया,अभिषेक तिवारी,विनीत शुक्ला,रमन चौहान,आलेख मिश्रा,अनिमेष चौहान,विनय राजू,सुरेश कश्यप,सतीश बाजपेयी,सूरज मिश्रा आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!