जगदलपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से सेवा और समर्पण के तहत् विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस तारतम्य में सर्वप्रथम भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर पुष्पाजंली अर्पित कर श्रध्दाजंलि दी गई।

भाजपा द्वारा हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। अंत्योदय दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन मनाया जाता है। दीनदयाल उपाध्याय को एक राष्ट्रवादी नेता के तौर पर याद किया जाता है, जो गरीबों और दलितों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। अंत्योदय शब्द का अर्थ है उत्थान। यह दिन असल में समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित है। भारत में अंत्योदय दिवस गरीबी उन्मूलन और समाज के पिछड़े व्यक्ति के विकास के लिए मनाया जाता है। पं. दीनदयाल भाजपाइयों की प्रेरणा हैं, जिनके विचारों का अनुसरण करते हुए भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रध्दांजलि के पश्चात बैठक की शुरूआत की गई। जिसमें प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आज जयंती है। पं. दीन दयाल उपाध्याय जी का विचार था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता है। आज तक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जितनी योजनाओं की शुरूआत की गयी है, वे सभी कहीं न कहीं पं. दीनदयाल जी के विचारों से ही प्रेरित हैं। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से अपील की कि वे सभी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करते हुए पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में यथासंभव योगदान दें।

वहीं जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने भी भारत माता व पं. दीन दयाल जी के जयकारों से उदबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पंडित दीन दयाल के विचारों से प्रेरणा लेकर कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ने को कहा। श्री मंडावी ने कहा कि आज जिस प्रमुख योजना के तहत एक रूपये किलो चावल लोंगो को मिल रहा है, वह पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की ही सोच थी कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएँ पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने पंडित दीन दयाल जी को याद करते हुए उनके सिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प लेकर सभी कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे ने किया। साथ ही पूर्व नगर अध्यक्ष ‘राजेन्द्र बाजपेयी’ ने सभा समाप्ति की घोषणा की। वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बी.जयराम, मनोहर दत्त तिवारी, आशुतोष पॉल, योगेश ठाकुर, रूपेश जैन, संग्राम सिंह राणा, धनमती प्रजापति, गीता नाग, अलका सेंगर, त्रिवेणी रंगारी, अभय दीक्षित, शशिनाथ पाठक, मृदांकर दास, मनोज पटेल, गणेश काले, मनोज ठाकुर, किशोर महावर, रीतेश सोनी, प्रकाश झा, प्रेम सेठिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!