जगदलपुर। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सरकार वापसी की उल्टी गिनती शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज से प्रदेश भर में बूथ विस्तारक अभियान के रूप में मिशन 2023 का शंखनाद कर दिया है। आज इसी कड़ी में जगदलपुर नगर के माँ संतोषी शक्ति केन्द्र के बूथ क्रमांक 151 में विस्तारक श्री राजेन्द्र बाजपेयी जी ने शक्ति केन्द्र के सभी बूथ अध्यक्ष/प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य बबलू दुबे जी एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रोशन शिशोदिया जी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। शक्ति केन्द्र स्तर पर इस अभियान को प्रभारी दिगम्बर राव जी के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के प्रथम दिवस आज शक्ति केन्द्र के सभी 6 बूथ अध्यक्ष /प्रमुख कार्यकर्ताओं को संगठन के इस महत्वपूर्ण अभियान की कार्ययोजना एवं स्वरूप एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देते हुए विस्तारक राजेन्द्र बाजपेयी ने आगामी 15 दिनों में बूथ स्तर की समस्त जानकारी अपेक्षित निर्धारित बिन्दुओं पर संकलित करने की बात कही। ये समस्त जानकारियां एप्स में अपलोड की जाएंगी। एप्स के माध्यम से इन सभी जानकारियों पर केन्द्रीय नेतृत्व की सीधी नजर रहेगी। निर्धारित जानकारियों का सटीक संकलन और उस आधार पर तैय्यार रणनीति ही हमारे विधानसभा मिशन 2023 को सफल बनाएगी।
बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क एवं संवाद के उपरांत रात्रि 08:00 बजे अभियान को विराम दिया गया।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!