जगदलपुर। प्रदेश में धरना प्रदर्शन, आंदोलन को लेकर जारी भूपेश सरकार के फरमान के विरोध में भाजपा ने प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया। इस कड़ी में भाजपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट घेराव करने जाते हुए जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में सैकड़ो की संख्या मे गिरफ्तारी दी। कलेक्ट्रेट का घेराव करते जाते हुए भाजपा नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यालय से पहले ही रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की व झड़प भी हुई।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने का प्रयास करने लगे। जहां तैनात बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प एवं कहासुनी हुई। पुलिस ने आंदोलन कर रहे भाजपा के दिग्गज नेता जिसमें दिनेश कश्यप, किरण देव, संतोष बाफना, कमल चंद भजदेव, डॉक्टर सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, वेदवती कश्यप सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एसडीएम ने सभी को रिहा भी कर दिया।

गिरफ्तारी के पूर्व टाउन क्लब में एक आम सभा भी रखी गई थी। जिसमें लगभग तीन हजार से ज्यादा की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसके बाद रैली की शक्ल में दंतेश्वरी मंदिर, गोल बाजार चौक, महावीर चौक, चांदनी चौक होते हुए सिटी ग्राउंड के समीप बैरीकेड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि भाजपा के द्वारा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही इस तरह के विशाल आंदोलनों से कहीं न कहीं अपने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा प्रवाह कर भाजपा ने अपना चुनावी शंखनाद कर दिया है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!