कर्मचारियों की हड़ताल को मिला भाजपा का समर्थन, कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रदेश व्यापी पांच दिवसीय हड़ताल का भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन किया है। आंदोलन के तीसरे दिन आज पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद भंजदेव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मण्डी प्रांगण पहुँच आंदोलनरत कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए और उनके हड़ताल का समर्थन किया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस राज्य सरकार को हठधर्मिता छोड़ कर्मचारियों की मांगें पूर्ण करने कहा।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि झूठे वादों को बैसाखी बना कर प्रदेश में काबिज हुई कांग्रेस सरकार अपने सभी वादों को भूल गयी है। जिसे कर्मचारियों की न्याय संगत मांगे भी नज़र नहीं आ रही। भारतीय जनता पार्टी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करती है और उनके साथ खडी़ है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उसके कार्यकर्ता आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ है। भूपेश सरकार ने राज्य की आम जनता, किसान,मजदूर, कर्मचारी सभी को छला है। प्रदेश की सरकार कर्मचारियों की मांगों को अविलंब पूरा करे।
श्री निवासराव मद्दी ने कहा कि भाजपा सत्ता में हो या विपक्ष की भूमिका में, कर्मचारियों का हित सदैव प्राथमिकता में है। कर्मचारियों की लड़ाई में भाजपा साथ लड़ेगी।
कमल चंद भंजदेव ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर हर समय संग खडी़ है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांत प्रभारी कैलाश चौहान व गजेंद्र श्रीवास्तव ने भाजपा का समर्थन देने के लिए आभार माना व नेताओं को धन्यवाद दिया।
मण्डी प्रांगण में पहुँचे प्रमुख लोगों में समुंदसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, बाबुल नाग, महेश कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव, दीप्ति पाण्डेय, आलोक अवस्थी, विनायक गोयल, संजय विश्वकर्मा, पिंटू साव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!