जगदलपुर। महाराष्ट्र के वासीम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा पहुँची। इस यात्रा में शामिल होने पीसीसी मेम्बर छविंद्र कर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा भी पहुँचे। सुबह करीब 6 बजे भारत जोड़ो निकली जिसमें छविंद्र कर्मा के नेतृत्व में दंतेवाड़ा की टीम शामिल हुई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से पीसीसी सदस्य छविंद्र कर्मा की मुलाकात करीब 9 बजे हुई इस दौरान राहुल गांधी छविंद्र कर्मा के कंधे में हाथ रखकर पदयात्रा करते नज़र आए। ज्यादा जानकारी देते हुए छविंद्र कर्मा ने बताया कि भारत में फैले नफरत को खत्म करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने यह पदयात्रा की जा रही है। राहुल गांधी के इस भारत जोड़ो यात्रा में दंतेवाड़ा की टीम को शामिल होने का मौका मिला यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने का मुझे मौका मिला इस दौरान मैंने उन्हें बताया कि दंतेवाड़ा के गांव-गांव में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर व्यक्ति जुड़कर अपनी सहभागिता निभा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनकर काफी खुशी हुई। इस पदयात्रा में चल रहे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिन राज्यों से होकर यह पदयात्रा निकल रही हैं वहां के लोग इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि इस पदयात्रा में राहुल गांधी आम जनता से रूबरू हो रहे हैं। यह यात्रा भारत में फैले नफरत को दूर कर एक नए भारत का निर्माण करेगा, जिसमें सिर्फ प्यार और भाईचारा होगा। इस दौरान दंतेवाड़ा से कुमार स्वामी झाड़ी, विद्या सेन, आकाश नियाल, अविनाश सरकार, सुनील गाईन, गौरव सिंह, सावन ठाकुर समेत अन्य पदयात्रा में शामिल हुए।

  • तुलिका ने किया राहुल गांधी के साथ मंच साझा

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के वासीम में वीर योद्धा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई, जहां उनकी प्रतिमा का अनावरण राहुल गांधी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा को राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने का मौका मिला। तुलिका ने वीर योद्धा बिरसा मुंडा की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!