जगदलपुर। अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है। अवैध रूप से हो रहे खनिज के परिवहन पर रोक लगाने खनिज जांच दल ने कमर कस ली है। इस कड़ी में कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार 16 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए चूना पत्थर और मुरूम का अवैध परिवहन करते तीन टिप्पर और दो हाईवा को जब्त करते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

खनिज विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही बस्तर, भानपुरी और बड़ांजी क्षेत्र में चूना पत्थर और मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इनमें चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और दो टिप्पर तथा मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए एक टिप्पर को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!