चंद्रभान ने कहा पार्टी की सेवा में सदैव समर्पित रहकर करेंगे कार्य

जगदलपुर। लंबे समय बाद ही सही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंद्रभान झाड़ी को अनुसूचित जाति विभाग से प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यह सूची जारी की है। जिसमें चंद्रभान झाड़ी (चंदू) को प्रदेश के उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस दौरान चंद्रभान झाड़ी ने पार्टी शीर्ष का आभार व्यक्त करते हुए, पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वाहन करते हुए पार्टी की सेवा में समर्पित होने की बात कही।

बता दें कि चंद्रभान झाड़ी लगभग बीते तीन दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. महेंद्र कर्मा के निज सहायक के रूप में भी सालों तक कार्यरत् थे। वहीं झीरम की हृदय विदारक घटना में चंद्रभान की हाथ में गोली लगने से वे सालों तक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे। कहीं न कहीं ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के मिलने से ऐसे कार्यकर्ताओं का मनोबल तो बढ़ेगा, जिससे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें..

अंतिम क्षणों में जब शहीद ‘महेन्द्र कर्मा’ ने बेबाकी से कहा कि “तु ठीक है क्या..? डर मत, तुझे कुछ नहीं होगा” सुनिए आपबीती एक ऐसी शख़्सियत से, जो अंतिम पलों में भी साए की तरह रहे स्व. कर्मा के साथ..

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!