चुनाव नजदीक आते ही गोठान का दौरा कर अपनी ओछी राजनीति का परिचय दे रहे भाजपाई, गोठान निरीक्षण छोड़ अपना अस्तित्व बचाने का कार्य करे भाजपा – बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल

Ro. No. :- 13171/10

रमन राज में गौठान में मरी 27000 गौ माता के मौत पर क्यों चुप रही भाजपा

पशुधन संरक्षण के लिए तैयार गौठान की आज पूरे देश में हो रही प्रशंसा

जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सुभाऊ कश्यप के गोठान में अनियमितता को लेकर लेकर तंज कसते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी गौठान का निरीक्षण करना छोड़ सबसे पहले अपना अस्तित्व बचाने का काम करे, भाजपा गौठान के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है,डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में गौशाला में 27000 गायों की मौत पर क्यों चुप रही भाजपा के किसी भी विधायक ने उस गौठान में जाने की हिम्मत नहीं करी। चुनाव नजदीक आ गया है,तब भारतीय जनता पार्टी गोठान का दौरा कर रही हैं इससे पहले क्यों नही किया भाजपा ने गौठानो का निरीक्षण..?
लखेश्वर बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में गायों के सरंक्षण का कार्य हो रहा है जिसके कारण भाजपाइयों के पेट में दर्द उठ रहा है।15 सालों तक गौठान के नाम पर घोटाला भाजपा की सरकार ने किया है…दो दिन निरीक्षण कर 1300 करोड़ रूपये के गौठान निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा मुद्दाविहीन भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में अपना सत्ता खोने के कारण कुछ भी बयानबाजी कर रही है।

श्री बघेल ने कहा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के विकास कार्यों को देखकर बौखलाई भाजपा हर दिन तरह-तरह के हथकंडे अपना कर सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है पर आम जनता सब समझ रही है.पशुधन सरंक्षण के लिए तैयार गौठान पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है,आज छत्तीसगढ़ के मॉडल की देश-दुनिया में सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत चार सालों में गरीबो, मजदूरों व किसानों हित में कार्य कर छत्तीसगढ़िया अस्मिता को जगाने का कार्य किया है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!