नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अबुझमाड़ क्षेत्र के 62 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Ro. No. :- 13220/2

नारायणपुर। पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज टी.आर. पैंकरा, उप महानिरीक्षक अवनीश, सा.क्षे.मु. आई.टी.बी.पी. कोण्डागांव, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर जितेन्द्र शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान व लगातार धुर नक्सल इलाकों में गश्त और दबाव की वजह से आज अबुझमाड़ के 62 माओवादियों ने सामाज की मुख्यधारा से जुड़ने की मंशा जाहिर करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादियों में 51 माओवादियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया व 11 माओवादियों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। जिनमें से 5 नक्सली सदस्यों पर न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया है। इसे नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी भी कहा जा सकता है। 62 की संख्या में माओवादियों द्वारा हथियार सहित एक साथ आत्मसमर्पण करना एक बड़े बदलाव को प्रदर्शित करता है। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने समर्पण के दौरान पुलिस को अपनी विडम्बना सुनाते हुए कहा कि वे सभी नक्सली सदस्य ‘अपने जीवन का अनमोल समय खो चुके हैं। अब बिना किसी हिंसा के वे मुख्यधारा से जुड़कर आम जीवन व्यतीत करना चाहते हैं।’

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!