प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सरल और मिलनसार व्यक्ति को मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

दिनेश के.जी., जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरल सहज व्यक्तित्व के साथ ही संगठन में पकड़ रखने वाले नेता की नियुक्ति से जगदलपुर शहर सहित समूचे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। ज्ञात हो कि जगदलपुर विधायक किरण देव छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, जगदलपुर नगर निगम में महापौर, प्रदेश महामंत्री, भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी सहित संगठन के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं।

साथ ही हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जगदलपुर विधायक निर्वाचित हुए। जिसके बाद से ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा जोरों पर थी। वहीं मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिलने की संभावना भी जताई जा रही थी। इस बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक किरण देव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया है।

 

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!