खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध परिवहन और उत्खनन करते 10 वाहनों पर खनिज जांच दल की कार्रवाई

Ro. No. :- 13171/10

05 रेत और 03 वाहन चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़ाए, वहीं 02 वाहन मुरूम के अवैध उत्खनन के दौरान पकडाए

जगदलपुर। खनिज संसाधनों का अवैध परिवहन और उत्खनन करते हुए 10 वाहनों पर एक बार फिर खनिज जांच दल ने कार्यवाही की है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश और खनि अधिकारी रमाकांत सोनी के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा बस्तर जिले के जगदलपुर शहर एवं गुमड़ेल, बजावंड, भानपुरी, छोटे देवडा, बड़ांजी क्षेत्र का औचक निरीक्षण जा रहा था। जहां अवैध परिवहन और अवैध उत्खनन में लगे वाहनों को जब्त किया गया है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण में गौण खनिज चूनापत्थर के 03 और रेत के 05 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। वहीं गौण खनिज मुरूम का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 02 परिवहनकर्ता / उत्खननकर्ता के विरूद्ध खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। बहरहाल वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। बता दें कि उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के प्रभारी मिदुल गुहा, खनि निरीक्षक तथा खनि सिपाही डिकेश्वर सिंह व महादेव सेठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!