छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 12 अप्रैल को जगदलपुर में रोड शो, तैयारी में लगी भाजपा, विजय ही एकमात्र लक्ष्य – किरण देव

Advertisement
Ro. No.: 13171/10

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, रूपरेखा तय कर पूरी ताकत झोंकने कहा

बस्तर से बनती है समूचे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिज़ा, भाजपा की जीत सुनिश्चित – किरण देव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफलतम ऐतिहासिक जनसभा के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम बस्तर लोकसभा सीट में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रसार में ज़रा सी भी कसर नहीँ छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र छोटे आमाबाल में सोमवार को हुई सफलतम ऐतिहासिक जनसभा के तुरंत बाद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अप्रैल को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे। जिसकी तैयारियों में भाजपा जुट गयी है।

मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रस्तावित होने वाले रोड शो की कार्ययोजना व तमाम तैयारी के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर अंचल में सफलतम जनसभा की कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व एकजुट प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की सभा ऐतिहासिक रही। आगामी 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर में रोड शो करेंगे व जनता के बीच पहुंचेंगे।

श्री देव ने कहा कि बस्तर से समूचे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिजा और वातावरण बनता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप भारी मतों से विजयी हो इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में हम सभी कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति लगायें। उसी अनुसार तैयारी की रूपरेखा तय करें।

लोकसभा चुनाव संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो शहर की जनता और सभी सम्मानीय समाजों को जोड़ना है। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्ययोजना अनुरूप संपूर्ण ताकत लगायें। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नगर आगमन व रोड शो को भव्यतम बनाने चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, राजेन्द्र बाजपेयी, राजपाल कसेर, निर्मल देवांगन, राणा घोष, खेम सिंह देवांगन, दिगम्बर राव, मोती राम बघेल, यशवर्धन राव, शंभू नाग, महेन्द्र पटेल, नरेन्द्र पाणिग्रही, बबलू दुबे, संतोष बाजपेयी, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप,माहेश्वरी ठाकुर,कुसुम परिहार, शशि नाथ पाठक, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!