योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन और भारत की पुरातन विधा है – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों ने भी किया योगाभ्यास

जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, कमलचंद भंजदेव, श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर सफीरा साहू और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ने भी दैनिक जीवन में योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने उपस्थित जनों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारे देश की पुरातन विधा है। हम सभी को अपना बहुमूल्य समय निकालकर नित्य योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 जून एक ऐसा दिवस है, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारतीय संस्कृति की योग विधा को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है। आज असंतुलित जीवन शैली के परिप्रेक्ष्य में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है। आइए, हम अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के समापन के दौरान विधायक किरण देव ने प्रशासनिक टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुखत: बस्तर कमिश्नर श्याम धावडे, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एमआईसी सदस्य आलोक अवस्थी व नरसिंह राव, लक्ष्मण झा, अभिषेक तिवारी, मनी विक्रम नायडू, विनय राजू, आशु आचार्य, योगेश पाणिग्राही आदि मौजूद रहे।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!