छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisement
Ro. No.: 13171/10

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय में नगर मंडल द्वारा आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कार्यकर्ताओं से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये मार्ग पर चलने व उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने कहा।

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुये कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा देश सहित राज्यों में सत्तासीन है। जो हमारे महापुरुषों की तपस्या व बलिदान के कारण ही संभव हो पाया है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपना कर, उनके विचारों को साकार रूप प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव से उनके आदर्शों पर चल कर कार्य करे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी संबोधन दिया व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने किया व आभार प्रदर्शन आर्येन्द्र सिंह आर्य ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, गोदावरी साहू, राजेन्द्र बाजपेयी, अश्विनी सरडे, ललिता बघेल, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी, सुधा मिश्रा, रामकुमारी यादव, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी,रीना घोष, बी जयराम, शैलेंद्र भदौरिया,आशुतोष पाल, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेयी, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, दिनेश केजी, विनय राजू, नरेन्द्र पाणिग्रही, राजेश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह यादव, फिरोज बस्तरिया,राजेश दास, यशवर्धन राव, दिगम्बर राव, उमाकांत सिंह, छबिलेश्वर जोशी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!