बिहार जमुई की भाजपा विधायक, अर्जुन अवार्ड निशानेबाज ‘श्रेयसी सिंह’ ने नक्सलवाद पर साधा निशाना

जगदलपुर। बिहार जमुई विधायक व भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रेयसी सिंह ने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन पत्रवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब नपे-तुले अंदाज में दिया। उन्होंने बस्तर समेत देश में नक्सल समस्या को लेकर कहा विकसित भारत के सपने में रोड़ा है नक्सलवाद, यह अब बच्चे भी समझ रहे हैं। बस्तर के युवाओं में प्रतिभा दिखी है, सही प्लेटफार्म देना राज्य और केंद्र सरकार का काम है। छत्तीसगढ़ और केंद्र में बैठी भाजपा की डबल इंजन की सरकार में बस्तर के प्रतिभाओं को अवसर मिलने लगा है। विधायक एवं युवामोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने बस्तर के आदिवासी युवाओं से मिलकर कहा बस्तर के युवा खेल प्रतिभा के धनी है। बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा में समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर देश और संगठन को और अत्यधिक मजबूत करना है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा पूरे विश्व में भाजपा सबसे अधिक सदस्य वाली पार्टी है।

बिहार के जमुई से विधायक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रेयसी सिंह ने नक्सलवाद को लेकर कहा है की बस्तर और देश के अन्य हिस्सों से जल्द ही नक्सलवाद खत्म होगा उन्होंने देश के विकास में नक्सलवाद को रोड़ा बताया, श्रेयशी सिंह बस्तर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची हुई थीं। अपने प्रवास के दौरान श्रेयशी सिंह सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई, शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में उन्होंने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा बस्तर में सदस्यता अभियान में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है उन्होंने उम्मीद जताई कि बस्तर के रिकॉर्ड लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा बस्तर के युवा खेलों में काफी रुचि रखते है। अगर उन्हें सही माध्यम मिलता है तो वे भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते है बता दें की भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह निशानेबाज हैं, उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीते हैं।

  • भाजपा में हर वर्ग के युवाओं को महत्व

भाजपा में हर वर्ग के युवाओं को महत्व दिया जाता है, देश का भविष्य युवाओं के कंधो पर है। बस्तर आकर यहां की नैसर्गिक सुंदरता को करीब से देखकर अच्छा लगा। यहां के नागरिकों का हृदय भी बस्तर की ही तरह खूबसूरत है।

  • बिहार और बस्तर में व्याप्त है नक्सल समस्या

श्रेयसी ने कहा बिहार और बस्तर नक्सल समस्याओं से ग्रसित है और इस समस्या का पूर्णतः निराकरण केंद्र और दोनो प्रदेशो की राज्य सरकार जल्द ही कर लेगी। केन्द्र सरकार देश के प्रतिभावान युवाओं को अंतराष्ट्रीय खेलो में प्रतिभा दिखाने में भरपूर सहयोग कर रही है। मालूम हो वे श्रेष्ठ धनुर्धारी भी है। वह राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। भारत सरकार ने उन्हें खेल उपलब्धि के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!