पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान शहीद, 8 नक्सलियों के मारे जाने का पुलिस ने किया दावा

Ro. No. :- 13220/2

सीजीटाइम्स। 26 नवंबर 2018

सुकमा। धुर नक्सली प्रभावित जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले के किस्टारम इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान शहीद होने की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने का दावा भी पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार किस्टारम थाना क्षेत्र के साकलेर के जंगलों में सर्चिंग पर निकली फोर्स पर नक्सलियों ने सोमवार को हमला कर दिया। दोनों ओर से देर तक चली गोलीबारी में दो जवान शहीद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर भी किया है। 8 माओवादियों के शवों कौ भी फोर्स ने बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े आॅपरेशन में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के शवों के अलावा नक्सली सामग्री व हथियार भी बरामद किया गया है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!