छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया वाचन

Advertisement
Ro. No.: 13171/10

सीजीटाइम्स। 26 नवंबर 2018

दंतेवाड़ा। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जीआर राठौर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। संविधान दिवस के अवसर पर जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!