भाजपा ने ढाई महीने में छत्तीसगढ़ में बनाये 53 लाख सदस्य, सदस्यता अभियान में संपूर्ण शक्ति लगायें कार्यकर्ता – प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

Ro. No. :- 13220/2

सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अनुराग सिंह देव ने ली समीक्षात्मक बैठक, 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने कहा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने महत्वपूर्ण सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने संपूर्ण शक्ति लगा रही है। शुक्रवार को एक दिनी बस्तर प्रवास पर आये भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक ली और भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से जिले के निर्धारित लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने कहा। बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सदस्यता अभियान को अत्यंत गंभीरता से लेने की बात बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं से कही।

भाजपा सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अनुराग सिंह देव ने कहा कि पिछले ढाई माह में भाजपा सदस्यता अभियान में समूचे छत्तीसगढ़ में अब तक 53 लाख सदस्य बन चुके हैं। हमें 60 लाख बनाने के बड़े लक्ष्य को छूना है। आने वाले एक सप्ताह में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग व परिश्रम से भाजपा सदस्यता के लक्ष्य की पूर्ति करनी है। आज से ही सम्मानीय कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाये।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व है और इस महती कार्य में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को समग्र ऊर्जा लगानी है। सदस्यता अभियान कार्य को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक लोगों से जीवंत संपर्क साध कर लक्ष्य को पूरा करें। अभियान के अंतिम चरण में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी शक्ति से कार्य करें।
बैठक को सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक नवीन मार्कण्डे ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन वेदप्रकाश पाण्डेय व आभार प्रदर्शन बैदूराम कश्यप ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, योगेन्द्र पाण्डेय, गोदावरी साहू, रजनीश पाणिग्रही, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, सतीश सेठिया, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, परिस बेसरा, सोमारू राम कश्यप, आर्येन्द्र आर्य,आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी,ममता पोटाई, संग्राम सिंह राणा,बसंत कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, योगेश ठाकुर, नरेंद्र पाणिग्रही,पंकज आचार्य, राधेश्याम पन्द्रे, नीलांबर सेठिया, रघु सेठिया,प्रकाश रावल आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!