नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर जुट जायें कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

भाजपा जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर। आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आज सोमवार को महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव शामिल हुये। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर जुट जाने कहा।

श्री देव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व प्रयास से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सतत सक्रियता का सुखद परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका और भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया। नजदीक आ गये नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिये दिनरात कार्य करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। उनके तमाम फर्जी हथकण्डे जनता समझ चुकी है। सिवाय भ्रम फैलाने व झूठ गढ़ने के अलावा कांग्रेस का कोई काम नहीं रह गया। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी।
नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। श्री पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय स्थापित करने के लिये समस्त कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे।
बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, जिला प्रभारी जी वेंकट, शिवनारायण पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव और आभार प्रदर्शन जिला मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, लच्छूराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओछा, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, प्रकाश झा, प्रवीण सांखला, महेन्द्र सेठिया, पुरूषोत्तम जोशी, अश्विन सरडे, उमाकांत सिंह, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी, दिगम्बर राव, मोतीराम बघेल, निर्मल पाणिग्रही, यशवर्धन राव, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, एल. ईश्वर राव, शशिनाथ पाठक आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!