जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, भाजपा विकास के लिए संकल्पित – प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा है कि नगरीय निकाय के चुनावों में मतदान का प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक है और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश के सभी 10 नगर मिगमों समेत सभी नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त हो चुकी शहरी और नगरीय क्षेत्रों की जनता का आक्रोश मंगलवार को नगरीय निकायों के मतदान में व्यक्त हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना मतदान करने के बाद कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के इस महापर्व पर सुबह से ही जिस भारी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँचे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि जनता छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करके विकास की गंगा बहाने के लिए संकल्पित है। श्री देव ने निकाय चुनाव के मतदान में स्वस्फूर्त हिस्सा लेने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि स्वस्फूर्त मतदान का प्रतिशत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश के हरेक शहर और नगर में परिवर्तन की प्रचण्ड लहर बह रही है और कांग्रेस के कुशासन और कुनीतियों से त्रस्त मतदाता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के निश्चय के साथ मतदान केंद्रों तक बड़ी संख्या में पहुँचे। श्री देव ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था, उन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भाजपा के पक्ष में जनता-जनार्दन ने स्वस्फूर्त भारी मतदान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। मतदाताओं ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छत्तीसगढ़ मूलभूत नागरिक सुविधाओं और विकास के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या स्थानीय स्तर पर रोजगार की बात हो या फिर अधोसंरचना के निर्माण का विषय हो, जिन योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी ने क्रियान्वित किया था, उन सारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने जिस प्रकार अपने इस पाँच साल के कार्यकाल में धोखाधड़ी और छलावा किया, उसे लेकर लोगों में बहुत नाराजगी है। श्री देव ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी करके पूरे छत्तीसगढ़ को निराशा के गर्त में धकेलने वाली कांग्रेस की गिनती पूरी हो चुकी है और आगामी 15 फरवरी को मतगणना में उसकी पुष्टि हो जाएगी।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Related Posts

बिना हेलमेट के वाहन चालकों पर यातायात पुलिस सख़्त, 80 चालकों का काटा चालान

दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस कर रही नये-नये प्रयोग, कार्यवाही एवं समझाइश के माध्यम से चालकों को हेलमेट पहनने के लिये कर रही प्रेरित जगदलपुर। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस…

Spread the love

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, मतदाताओं, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार

जगदलपुर में कमल खिलेगा, सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जगदलपुर को संवारेंगे – संजय पाण्डे जगदलपुर। नगरीय निकाय चुनाव निर्विघ्न संपन्न होने पर भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने…

Spread the love

You Missed

बिना हेलमेट के वाहन चालकों पर यातायात पुलिस सख़्त, 80 चालकों का काटा चालान

बिना हेलमेट के वाहन चालकों पर यातायात पुलिस सख़्त, 80 चालकों का काटा चालान

जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, भाजपा विकास के लिए संकल्पित – प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, भाजपा विकास के लिए संकल्पित – प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, मतदाताओं, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, मतदाताओं, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भूपेश बघेल द्वारा महाकुंभ पर अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, केदार कश्यप ने कहा – महाकुंभ का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने एक बार फिर साबित किया वो सनातन विरोधी है

भूपेश बघेल द्वारा महाकुंभ पर अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार, केदार कश्यप ने कहा – महाकुंभ का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने एक बार फिर साबित किया वो सनातन विरोधी है

जगदलपुर में विकास का कमल खिलाएं, भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाएं – सीएम विष्णुदेव साय

जगदलपुर में विकास का कमल खिलाएं, भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाएं – सीएम विष्णुदेव साय

कोंडागांव के कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कहा – भाजपा की विजय का महत्वपूर्ण दस्तावेज है घोषणा पत्र

कोंडागांव के कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कहा – भाजपा की विजय का महत्वपूर्ण दस्तावेज है घोषणा पत्र
error: Content is protected !!