लोक निर्माण विभाग PWD में 113 पदों पर सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन..

Ro. No. :- 13171/10

PWD में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 113 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • कुल पद: 113
  • पदों का विवरण:
    • उपअभियंता (सिविल) – 96 पद
    • उपअभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) – 17 पद
  • वेतनमान: ₹35,400 – ₹1,12,400 (लेवल-8)
  • योग्यता:
    • सिविल पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य।
    • विद्युत/यांत्रिकी पदों के लिए इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य।
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी।
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर किए जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • आवेदन की विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
  • विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

सरकारी नौकरी का यह शानदार मौका न गंवाएं, जल्द आवेदन करें।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!