भाजपा ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा संगोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला

भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रचार-प्रसार और कांग्रेस द्वारा संविधान के कथित दुरुपयोग पर किया तीखा प्रहार, जगदलपुर में आयोजित सम्मान सभा में वक्ताओं ने रखे तीखे तेवर

Ro. No. :- 13171/10

डॉ. अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी में गरजा भाजपा का स्वर

संविधान का दुरूपयोग करके कांग्रेस ने किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का अपमान – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव

संविधान निर्माता डा.अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में जुटी है भाजपा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन देश व समाज के उत्थान के लिये समर्पित, राजनीतिक स्वार्थ साधने कांग्रेस ने संविधान में हस्तक्षेप करने का दुस्साहस किया – बस्तर सांसद महेश कश्यप

भाजपा मना रही है भारत रत्न डॉ. अंबेडकर सम्मान अभियान

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे डा. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आज मंगलवार को स्थानीय पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में बाबासाहेब डा.अंबेडकर सम्मान सभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारत रत्न, संविधान निर्माता डा. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का काम भाजपा कर रही है। बाबा साहेब ने देश को नई दिशा देने का काम किया है और वहीं कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिये लगातार डा. अंबेडकर के बनाये संविधान का बार-बार दुरूपयोग कर रही है, जो बाबा साहेब के सिद्धांतों के विपरीत कार्य है।

संगोष्ठी में अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारत में संविधान सर्वोपरि है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में संविधान का सदैव नमन कर सम्मान किया है। भाजपा द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर का सम्मान अभियान सतत मनाया जा रहा है, इसके उलट देश में 57 साल शासन करने वाली कांग्रेस ने अपना राजनीतिक हित साधने के लिये लगातार संविधान में संशोधन किया। यहाँ तक कि आरक्षण को समाप्त करने की साजिश की। सन् 1952 व 1954 में हुये लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने डा. बाबा साहेब डा. अम्बेडकर को खुले रूप में हरा कर उनका अपमान किया और वहीं कांग्रेस संविधान की झूठी हितैषी बन कर भ्रमजाल फैलाने की कोशिश कर रही है। इन सब बातों को हम सभी को समझना होगा। श्री देव ने कहा कि बाबा साहेब के बनाये संविधान ने देश की जनता को अधिकार प्रदान किये हैं और कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल थोपने का पाप किया, संविधान की हत्या की, बाबा साहेब के विचारों का खून किया। देश के संपूर्ण नागरिकों के अधिकार आपातकाल में छिन लिये गये थे। भाजपा संविधान पर चलते हुये भारत का गौरव बढ़ाने, देशवासियों की सुरक्षा, उनके विकास के लिये काम कर रही है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि डा. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन देश व समाज के उत्थान के लिये समर्पित था। जिससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुये संविधान का पालन कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने बाबा साहेब के बनाये संविधान में महज अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये कई बार संशोधन करने का दुस्साहस किया है। कांग्रेस ने सदा बाबा साहेब का विरोध किया, उनके बनाये संविधान में हस्तक्षेप करने में भी बाज नही आयी और आज भी संविधान की प्रति को जेब में डालकर झूठा राजनीतिक प्रोपेगेंडा खड़ा करने में आमदा है। संविधान को लेकर भ्रामक दुष्प्रचार करके कांग्रेस बाबा साहेब द्वारा देश के लिये रचित संविधान को अपमानित कर रही है। डा. अंबेडकर के उन्नत राष्ट्र के सपने को साकार करना है और भाजपा संविधान स्वरूप चलते हुये इस दिशा में ही सतत कार्य कर रही है।
संगोष्ठी को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे व महारा समाज जिला संयोजक विनय सोना ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से छग वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, बैदूराम कश्यप, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, श्रीधर ओझा, अश्विन सरडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, सफीरा साहू, राजपाल कसेर इत्यादि मौजूद रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!