विधायक कार्यालय बना जनआशा का केंद्र : हर समस्या का समाधान तय, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में जुटे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

Ro. No. :- 13220/2

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने शनिवार को नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों से मुलाकात की। ‘देवतुल्य जनता’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों में तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल संकट, सड़क व नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण, राजस्व विवाद, विद्युत व्यवस्था सहित अनेक ज्वलंत विषय सामने आए। जिन समस्याओं का तुरंत निराकरण संभव था, उन्हें मौके पर ही हल किया गया। अन्य मामलों को शीघ्र निराकरण हेतु प्राथमिकता के आधार पर आगामी कार्ययोजना में शामिल किया गया।

श्री देव ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। जगदलपुर की जनता ने जो विश्वास मुझे सौंपा है, उस पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है। हम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और हर स्तर पर समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, पुलिया, नाली, बोर खनन जैसी आधारभूत समस्याओं के निराकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और आगामी दिनों में इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

विधायक किरण देव ने यह भी कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!