सक्ती जिले में सीएम का सरप्राइज विज़िट : सुशासन की मिसाल बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीपल की छांव में खाट पर बैठकर जनता से किया सीधा संवाद, सुशासन तिहार बना जनविश्वास का पर्व

Ro. No. :- 13220/2

सुशासन का असली अर्थ है, जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के करिगांव गांव में अचानक पहुँचकर सभी को चौंका दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर लिमगांव में उतरना था, लेकिन उन्होंने अचानक योजना में बदलाव करते हुए सीधे बन्दोरा गांव में हेलीकॉप्टर उतारकर करिगांव पहुँचने का निर्णय लिया। इससे प्रशासनिक अमले में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया और तैयारियाँ तुरंत करिगांव स्थानांतरित करनी पड़ीं।

मुख्यमंत्री ने करिगांव में पीपल के वृक्ष के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने सहज और आत्मीय वातावरण में लोगों की समस्याएँ सुनीं। ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं ने कमल का फूल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का असली मतलब है जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना और त्वरित समाधान देना। जब अंतिम व्यक्ति की बात सीधे शासन तक पहुँचे, तभी प्रशासनिक व्यवस्था सफल मानी जाती है।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद संबंधित अधिकारी तुरंत सक्रिय हुए और कई समस्याओं के तत्काल समाधान की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्यमंत्री का यह दौरा ग्रामीणों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत डोर को और सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!