नारायणपुर में ग्राम विकास की नई रेखा : वनमंत्री केदार कश्यप ने कुम्हली और बनियागांव में 2.88 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ

किसानों को कृषि के साथ पशुपालन, डेयरी व मत्स्यपालन से आय बढ़ाने सरकार की मंशा – केदार कश्यप
तेन्दु पत्ता संग्रहण कर्ताओं को नहीं होगी परेशानी, होगा हर एक पत्ते का भुगतान
जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप क्षेत्रीय प्रवास पर हैं जहां उन्होंने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कोंडागांव क्षेत्र में दौरा किया । इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी। मंत्री केदार कश्यप 2 करोड़ 68 लाख के एनिकट और लगभग 20 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार बस्तरवासियों के साथ है।यंहा के किसानों के लिए फसलों के साथ साथ पशुपालन, मत्स्यपालन डेयरी उधोगों को बढ़ावा देना सरकार की मंशा है ताकि किसानो का आय दोगुनी हो, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी बस्तर के सबसे अधिकारी दौरा करने वाले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी मानते हैं यदि छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाना है तो हमारा या सपना तभी साकार होगा जब बस्तरवासियों का सपना साकार होगा। इसलिए हमारी विष्णुदेव साय सरकार क्षेत्रवासियों के सपनों को पूरा करने में जुटी है।
गांव-गांव गली गली में तिरंगा यात्रा करने लोगों से आह्वान, सेना का शौर्य कांग्रेसी नेताओं को छोड़कर बाकी सबने देखा
सभा में उपस्थित युवाओं और मातृशक्ति से मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। पहलगाम में हुए घटना का बदला मोदी सरकार ने पाकिस्तान से ऐसा लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का वर्चस्व स्थापित हुआ है। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा बस विपक्षी नेताओं और कोंग्रेसियों को छोड़कर। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राष्ट्र नीति और सेना के साहस का गुणगान पूरा विश्व कर रहा है। इसलिए सेना के समर्पण और साहस के नाम अपने क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा जरूर करें।
शासन प्रशासन जनता के बीच, हर समस्या का हो रहा समाधान
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार अभी सुशासन तिहार मना रही है। पूरा शासन प्रशासन जनता के बीच पहुंच कर उनके हर प्रकार के समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता और शासन सरकार के मध्य यह सीधे संवाद का माध्यम बन रहा है। मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूरा मंत्री मंडल और विधायक, सभी जनप्रतिनिधि अभियान पूर्वक लोगों की समस्याओं के समाधान में लगे हैं।