भाजपा सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ, नये सदस्यों को दिलायी गयी सदस्यता, 11अगस्त तक चलेगा अभियान

Ro. No. :- 13220/2

सीजीटाइम्स। 06 जुलाई 2019

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज भाजपा जिला कार्यालय में जोर शोर से समारोह पूर्वक किया गया। आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से आरंभ भाजपा का सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक सतत रूप से चलेगा। कार्यक्रम में नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

जगदलपुर नगर मंडल के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सुभाष राव व लखन लाल साहू पूर्व सांसद उपस्थित थे। श्री राव ने अपने संबोधन में कहा कि पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से समूचे देश में आज एक साथ भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। यह गर्व का विषय है। जो सपना हमारे मनीषियों ने देखा था, उसे साकार रूप देने का काम जमीन में होना शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए हर वर्ग को लोगों को सदस्य बनाए। राष्ट्र प्रेम की विचारधारा को हर हिस्से तक पहुंचाना है।

पूर्व सांसद साहू, जिला महामंत्री रूप सिंह मंडावी व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बाजपेई ने भी संबोधन दिया। आरंभ में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।सदस्यता अभियान आरंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना, शेष नारायण तिवारी, जबीता मंडावी, कमल चंद भंजदेव, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, आर्येंद्र सिंह आर्य, मनीष पारेख, नरसिंह राव, श्रीनिवास मिश्रा, अश्विन सरडे, संग्राम सिंह राणा, शैलेंद्र भदोरिया, संतोष त्रिपाठी, आशुतोष पाल, अशोक नवतानी, वेदांत दीक्षित,राकेश तिवारी, दीपक त्रिवेदी, मनोहर दत्त तिवारी, खेम सिंह देवांगन, बी जयराम, योगेंद्र कौशिक, बबलू दुबे,शैलेश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह यादव,दिगंबर राव,आनंद झा आदि मौजूद थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!