जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस सेवा सप्ताह में विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा देश के प्रधान सेवक के जन्मदिन की खुशियाँ मनाई जा रही हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितम्बर को नरेन्द्र मोदी का 69वाँ जन्मदिन है। भाजपा इसे 14 से 20 सितम्बर तक सप्ताह भर विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा मना रही है। इसी कड़ी में आज महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। सेवा सप्ताह में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं संवर्धन और प्लास्टिक से मुक्ति सम्बंधित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक व प्रेरित किया जाएगा। बस्तर जिले में इसके सफल क्रियान्वयन के लिए महामंत्री रामाश्रय सिंह को जिला संयोजक बनाया गया है।

आज आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक रामाश्रय सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी,बबलू दुबे, राजपाल कसेर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, अन्नपूर्णा नायडू, शांति ठाकुर, रानी चेरपा, गीता नाग, कृष्णा राय, डाकेश्वरी पाण्डे, राधा बघेल, सुखदेव मेश्राम, आनंद झा, सूर्य भूषण सिंह, अतुल सिम्हा, परेश ताटी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा जगदलपुर नगर की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!