छत्तीसगढ़राजनीति

सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष – विक्रम उसेण्डी

Advertisement
Ro. No.: 13171/10

सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा महारानी अस्पताल में किया गया रक्तदान

जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस सेवा सप्ताह में विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा देश के प्रधान सेवक के जन्मदिन की खुशियाँ मनाई जा रही। भाजपा इसे 14 से 20 सितम्बर तक सप्ताह भर विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा मना रही है। इसी कड़ी में आज महारानी अस्पताल जगदलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं ने अमर झा के नेतृत्व मे रक्तदान शिविर लगा कर रक्तदान किया। ज्ञात हो कि सेवा सप्ताह में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं संवर्धन और प्लास्टिक से मुक्ति सम्बंधित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है।

इस दौरान रक्तदान शिविर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, कार्यक्रम संयोजक रामाश्रय सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास मिश्रा, नरसिंह राव, अमर झा, सूर्य भूषण सिंह, अतुल सिम्हा, परेश ताटी, गोविन्द साहू, आशीष वैष्णव, विशाल ब्राम्हणकर, राज कश्यप, कुंदन सिंह, चंदन कश्यप, विकास पात्रो, पियूष शुक्ला, आयुष साहनी, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा जगदलपुर नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!