जगदलपुर नगर निगम और बस्तर नगर पंचायत के वार्डों का हुआ आरक्षण, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण आज 26 सितम्बर को कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली ने किया। कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में जगदलपुर नगर पालिक निगम के 48 और बस्तर नगर पंचायत के 15 वार्डों का आरक्षण निर्धारित टोकन प्रक्रिया के तहत् लाट निकालकर कर किया गया। इस दौरान जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अरविंद एक्का, बस्तर नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वनीष दुबे सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में तीन वार्डों अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए, जिनमें एक पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगा। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 9 वार्डों में 3 वार्ड महिला के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 12 वार्डों में 4 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। शेष 24 अनारक्षित वार्डों में 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। इसी प्रकार बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 9 वार्डों में 3 अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए, 6 अनारक्षित वार्डों में 2 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जगदलपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र
वार्ड क्रमांक वार्ड का नाम आरक्षण की स्थिति
1 महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
2 महाराजा विजयचंद भंजदेव वार्ड अनारक्षित (महिला)
3 शिवमंदिर वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
4 भैरमदेव वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
5 वीर सावरकर वार्ड अनारक्षित (महिला)
6 सरदार भगत सिंह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
7 सिविल लाईन वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
8 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
9 नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड अनारक्षित (महिला)
10 सदर वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
11 प्रतापदेव वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
12 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
13 बालाजी वार्ड अनारक्षित (महिला)
14 महारानी प्रफुल्ल कुमारी देवी वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त)
15 मोतीलाल नेहरु वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
16 इंदिरा गांधी वार्ड अनारक्षित (महिला)
17 रमैया वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
18 दलपत सागर वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
19 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अनारक्षित (महिला)
20 मां दंतेश्वरी वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त)
21 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
22 महात्मा गांधी नगर वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
23 गंगानगर वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
24 पंडित जवाहरलाल नेहरु नगर वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
25 शांतिनगर वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
26 मदरटेरेसा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
27 माता संतोषी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
28 गुरु घासीदास वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
29 डाॅ. भीमराव अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जाति (महिला)
30 स्वामी विवेकानंद वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
31 ठाकुर अनुकूलदेव वार्ड अनुसूचित जनजाति (महिला)
32 पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड अनारक्षित (महिला)
33 राजीव गांधी वार्ड अनारक्षित (महिला)
34 संजय गांधी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
35 छत्रपति शिवाजी वार्ड अनुसूचित जनजाति (महिला)
36 गुरु गोविंद सिंह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
37 लोकमान्य तिलक वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
38 अटल बिहारी वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
39 डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
40 डाॅ. एपीजे कलाम वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
41 चंद्रशेखर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
42 महेन्द्र कर्मा वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
43 बलिराम कश्यप वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
44 मदन मोहन मालवीय वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
45 शहीद गुण्डाधूर वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
46 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
47 महाराणा प्रताप वार्ड अनुसूचित जनजाति (महिला)
48 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र
वार्ड क्रमांक वार्ड का नाम आरक्षण की स्थिति
1 कस्तुरबा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
2 महात्मा गांधी वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
3 भैरव बाबा वार्ड अनारक्षित (महिला)
4 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
5 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड अनुसूचित जनजाति (महिला)
6 भगत सिंह वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
7 महादेव वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
8 प्रवीरचंद भंजदेव वार्ड अनुसूचित जनजाति (महिला)
9 इंदिरा वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
10 माता गंगादई वार्ड अनारक्षित (महिला)
11 अंबेडकर वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
12 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित (मुक्त)
13 शिवाजी वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
14 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
15 सुभाषचंद्र बोस वार्ड अनुसूचित जनजाति (महिला)