जिला पंचायत सदस्य और जनपद अध्यक्ष पद के आरक्षण कार्रवाई सम्पन्न

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2019-20 के अन्तर्गत बस्तर जिले के जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु आरक्षण प्रक्रिया आज 22 नवम्बर को जिला कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अय्याज तम्बोली एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाट निकालकर बस्तर जिले के जिला पंचायत सदस्य के 15 सीटों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई पूरी की गई।

जिला पंचायत सदस्य के प्रवर्गवार आरक्षित सीटों के अन्तर्गत क्षेत्र क्रमांक-1 जगदलपुर अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक-2 जगदलपुर अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-3 बस्तर अनुसूचित जनजाति महिला, क्षेत्र क्रमांक-4 बस्तर अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-5 बस्तर अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-6 बस्तर अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-7 बकावण्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-8 बकावण्ड अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्रमांक-9 बकावण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, क्षेत्र क्रमांक-10 तोकापाल अनुसूचित जनजाति मुक्त, क्षेत्र क्रमांक-11 तोकापाल अनुसूचित जनजाति महिला, क्षेत्र क्रमांक-12 बास्तानार अनुसूचित जनजाति महिला, क्षेत्र क्रमांक-13 दरभा अनुसूचित जनजाति महिला, क्षेत्र क्रमांक-14 लोहण्डीगुड़ा अनुसूचित जनजाति महिला एवं क्षेत्र क्रमांक-15 लोहण्डीगुड़ा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुआ।

इसी तरह बस्तर जिले के सभी सात जनपद पंचायतों के अध्यक्ष का प्रवर्गवार आरक्षण प्रक्रिया भी लाट निकालकर किया गया। इसके अन्तर्गत जनपद पंचायत जगदलपुर अनुसूचित जनजाति महिला, जनपद पंचायत बस्तर अनुसूचित जनजाति महिला, जनपद पंचायत बकावण्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, जनपद पंचायत बास्तानार अनुसूचित जनजाति महिला, जनपद पंचायत तोकापाल अनुसूचित जनजाति मुक्त, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा अनुसूचित जनजाति मुक्त एवं जनपद पंचायत दरभा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुआ।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!