नव पदस्थ कलेक्टर बस्तर, “रजत बंसल” ने लिया चार्ज

जगदलपुर। बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज 28 मई को कलेक्टोरेट कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली, सीईओ जिला पंचायत श्री इद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, एस डी एम जगदलपुर श्री जी आर मरकाम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।