अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीतापुर ए/229 बटा. सीआरपीएफ ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

Ro. No. :- 13220/2

पवन दुर्गम, बीजापुर। पिछले महीने की 05 तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस को जो मुहिम 229 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कमांडेंट विवेक भंद्राल के मार्गदर्शन में शुरू की गई थी। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज रविवार को बीजापुर जनपद के धुर नक्सल प्रभावित उसूल ब्लॉक के अंतर्गत स्थित ए/229 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीतापुर कैंप द्वारा 229 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमांडेंट रवि कुमार वर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पौधा लगाया गया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण को संकट में डाल दिया है। इसमें ना सिर्फ पर्यावरण दूषित हो रहा है बल्कि प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ रहा है। इसी संतुलन को बनाए रखने के हेतु इस प्रकार वृक्षारोपण अभियान चलाना जरूरी है। इस कार्यक्रम के दौरान आम, आंवला, नीम, कटहल आदि के पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में निरीक्षक आनंद सिंह, अनिल कुमार सहित ए/229 के सभी कार्मिक में अहम भूमिका निभाई यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। जिसके तहत वाहिनी के क्षेत्र में लगभग 2000 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण इस माह में किया जाएगा। साथ ही मुहिम के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के मुहिम में भी लगातार जुड़ी हुई है। जिसके तहत अपने परिवेश को हरा-भरा रखने हेतु पर्यावरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!